Quantcast
Channel: Newstracklive.com | fashion-and-beauty
Viewing all articles
Browse latest Browse all 24692

बिग आईज मेकअप टिप्सबिग आईज मेकअप टिप्स

$
0
0

कभी भी कोई भी व्यक्ति की खूबसूरती परफेक्ट नहीं होती। लेकिन वो लाख जतन कर अपनी खूबसूरती को परफेक्ट बनाने की कोशिश करता है ऐसा ही कुछ लड़कियों के साथ भी होता है। वे हर तरीके से खुद को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती है ऐसे में वो अपनी आँखों पर पूरा ध्यान देती है क्योंकि लड़कियों की आँखे देखकर ही अट्रैक्शन बढ़ता है। लड़कियां चाहती है की उनकी आँखे बड़ी-बड़ी ही दिखे। इसके लिए वो फुल मेकअप करती है। आइए हम आपको कुछ ऐसे ही मेकअप टिप्स देते है।

1. आइपेंसिल को शार्प करने से पहले चिल कर लें। ऐसा करने से वह टूटेगी नहीं।

2. क्रीमी पाउडर्ड टेक्सचर वाली आइपेंसिल का प्रयोग करें।

3. आंखों के चारों ओर लाइन न बनाएं। इससे आंखें छोटी लगने लगती हैं।

4. आइलाइनर का इस्तेमाल आइलिड के आउटर रिम पर ही करें न कि इनर रिम पर।

5. फिर आइलाइनर को कॉटन आइब्रश से ब्लेंड करें ताकि प्रॉमिनेंट लाइन नजर न आए।

6. लोअर लिड के इनर कॉर्नर पर आइलाइनर न लगाएं। बजाय इसके जहां से आइलैशेज शुरू होती हैं, वहां से लगाना शुरू करें। यानी आंखों के बीच से बाहर तक ले जाएं।

7. अपर आइलिड पर लाइट आईशैडो लगाएं, इसे ब्रो तक ले जाएं। आंखों के फोल्ड होने वाले भाग पर डार्क आइशैडो इस्तेमाल करें। आंखें बडी दिखाने के लिए फाल्स आइलैशेज लगाएं। आइलैशेज लैश कर्लर से कर्ल करना न भूलें। फिर मस्कारा का दो कोट लगाएं। एक बार लगाने के बाद जब सूख जाए तब दोबारा लगाएं।

8. यदि आंखें छोटी हैं तो आंखों के अन्दर व्हाइट पेंसिल का प्रयोग करके बाहर से काजल लगाएं, आंखें बड़ी नजर आएंगी।

9. पलकों को घना व खूबसूरत लुक देने के लिए आर्टीफिशियल आईलैशेस लगवा सकती हैं या आईलैश कर्लर की सहायता से लैशेस को कर्ल कर मस्कारा की डबल कोट लगा सकती हैं।

10. खूबसूरत आंखों के लिए सही शेप का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए ब्लैक या ब्राउन पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे यह नेचुरल लगे। 11. आई-मेकअप करने के बाद आंखों के आस-पास के हिस्से को साफ जरूर कर लें और यदि काले घेरे हैं तो उस पर कंसीलर का प्रयोग करके लूज पाउडर लगाएं।

12. यदि आंखे चेहरे की अपेक्षा छोटी होती हैं तो इन्हें मेकअप के जरिए बड़ा व प्रभावी दिखाने की कोशिश की जाती है। इसके लिए आंखों पर पेल, शिमर, आई शैडो आदि का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे मेकअप में पहले आंखों पर मीडियम टोन का शैडो लगाएं (जैसे सॉफ्ट ग्रे या नीला)। अब किसी सॉफ्ट कलर के लाइनर से लाइन करें। अब ऊपर की पलकों पर ब्लैक मस्कारा लगाएं।

बॉलीवुड अदाकारों जैसे लंबी पलकें चाहिए तो अपनाए यह टिप्स

यह 4 नुस्खे चेहरे पर बने दाग धब्बों का करते है सफाया


Viewing all articles
Browse latest Browse all 24692

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>